Benefits of eating butter : सर्दियों में रोजाना मक्खन खाएंगे तो मिलेंगे ये पांच अमेजिंग फायदे

दोस्तों मक्खन खाना किसे पसंद नहीं। गांवों में तो गाय के ताजा दूध से निकाला गया मक्खन का स्वाद बेजोड़ होता है। लेकिन आजकल जीवन शैली ऐसी हो गई है कि मक्खन जैसी चीज से भी लोग दूर भागते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सर्दियों में रोजाना मक्खन खाना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। 

bread%2Bbutter


थायराइड से बचाए
मक्खन का सेवन हमें थायराइड से बचाता है। क्योंकि मक्खन में भरपूर मात्रा में आयोडीन पाया जाता है। यदि नियमित मक्खन खाया जाए तो थायराइड के मरीजों को लाभ मिलता है। मक्खन में मौजूद विटामिन ए भी थायराइड गं्रथी के लिए फायदेमंद होता है।
मूड बनाता है
मक्खन का सेवन मूड बनाने में भी बड़ा कारगर है। मक्खन में सेलीनियम पाया जाता है तो कि आपके मूड को बहुत अच्छा बनाने में मदद करता है। इसलिए आज के बाद जब भी आपका मूड खराब हो थोड़ा सा मक्खन खा लें। आपका मूड बन जाएगा।
makkhan

अस्थमा में राहत
मक्खन से अस्थमा या दमामें राहत मिलती है। क्योंकि मक्खन में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स फेफड़ों को मदद कर उनकी कार्यप्रणाली आसान बनाते हैं। इससे दमा के मरीजों को राहत मिलती है। इसलिए दमा के मरीजों को मक्खन का सेवन करना चाहिए।
त्वचा में लाए नई जान
लटकती स्किन किसे पसंद होती है। यदि नियमित मक्खन का सेवन किया जाए और मक्खन से मालिश की जाए तो स्किन में नई जान आ जाती है। चमक भी बढ़ जाती है। मक्खन में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो कि कैंसर और ट्यूमर से रक्षा करते हैं।
पाइल्स का रामबाण इलाज
गाय के दूध से बने मक्खन में तिल मिलाकर खाने से पाइल्स की समस्या दूर होती है। यदि मक्खन में शहद व शक्कर या खांड मिलाकर खाई जाए तो खूनी बवासीर में राहत मिलती है। मक्खन में इस प्रयोग को करते समय कुछ लोग शहद के स्थान पर नागकेसर का प्रयोग भी करते हैं। इससे भी राहत मिलती है।

0/Post a Comment/Comments

loading...