पिस्ता खाने का सही तरीका अपनाएंगे तो मिलेंगे गजब के फायदे

पिस्ता खाने का सही तरीका अपनाएंगे तो मिलेंगे गजब के फायदे

Persian_Pistachio


दोस्तों पिस्ता किसे अच्छा नहीं लगता होगा। रोस्टेड पिस्ता का नाम सुनते ही तो आपके मुंह में पानी आ जाता होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि पिस्ता एक प्रकार के कीड़े से बनता है। लेकिन यह हमारे शरीर में इतने फायदे भी करता है कि हमारा ध्यान उस ओर जाता ही नहीं। तो आइये जानते हैं कि पिस्ता कैसे और कहां बनता है और इसके क्या फायदे हैं।

पिस्ता का पेड़ नहीं झाड़ होता है


पिस्ता पेड़ पर नहीं एक प्रकार के झाड़ पर उगता है। इन झाड़ों के पत्तों पर एक विशेष प्रकार के कीड़े घर बना लेते हैं। इन कीड़ों को ही पिस्ता के फूल कहा जाता है। ये एक तरफ से गुलाबी और दूसरी तरफ से पीला या हरे रंग के होते हैं। इसका छिलका कड़वा होता है। इसी के अंदर पिस्ता बनता है। जिसका उपयोग हम कई प्रकार से करते हैं।

मुंह के रोगों की दवा है पिस्ता

पिस्ता को हम सूखे मेवे के रूप में कोरा भी खाते हैं और मिठाइयों व खीर में भी इसे डाला जाता है। पिस्ता की कतरन खूब काम आती है। आपको पता है पिस्ता चबाने से मुंह में होने वाले लगभग सभी रोग समाप्त हो जाते हैं। इसे चबाने से मसूढ़े भी मजबूत होते हैं। इससे मुंह में सुगन्ध भी आती है।

आधसीसी का दर्द करता है दूर

कुछ लोगों के सिर में आधासीसी का दर्द होता है। यह दर्द सिर में होता है। इस दर्द की विशेषता यह है कि यह दिन चढऩे के साथ बढ़ता है और दिन उतरने के साथ कम होता भी जाता है। इसलिए इसमें कोई दवा असर नहीं करती। लेकिन पिस्ता इसका रामबाण इलाज है। आधासीसी के दर्द के रोगी को गर्म पानी के बफारे देकर पिस्ते का तेल नाक में टपकाया जाना चाहिए। इससे सिर दर्द में राहत मिलती है।

क्या काम आता है पिस्ता का तेल

पिस्ता का तेल हमारी याददाश्त को भी तेज करता है। इसके अलावा खांसी में राहत देता है और हमारे ह्रदय को भी ताकत देता है। कुछ लोगों को पिस्ता अधिक खाने से पित्ती निकलने की शिकायत होती है। यदि ऐसे लोगों को खट्टे अनार खिलाए जाएं तो पित्ती समाप्त हो जाएगी।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

0/Post a Comment/Comments

loading...