कैंसर का अचूक इलाज है ग्रीन टी

कैंसर का अचूक इलाज है ग्रीन टी

दोस्तों ग्रीन टी का आजकल बहुत चलन हो गया है। हैल्थ के प्रति जागरूक लोग ग्रीन टी का अधिक सेवन करते हैं। इसके अलावा एक बात अगर आप ने गौर की है तो वह यह है कि सक्सेस लोग ग्रीन टी का अधिक सेवन करते हैं। यानि कि कहीं न कहीं सक्सेस और ग्रीन टी का कनेक्शन जरूर है। 
antioxidante-tea

बालों के घना, काला और लंबा बनाती है

ग्रीन टी बालों के लिए भी लाभदायक होती है। क्योंकि ग्रीन टी में बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं। इसलिए ग्रीन टी पीने वालों के बाल बहुत कम झड़ते हैं। इसके सेवन से बालों को काला, घना और लंबा बनाया जा सकता है। बालों को हैल्दी बनाने के लिए ग्रीन टी को बालों में लगाएं और करीब पंद्रह मिनट लगा रहने दें। फिर साफ पानी से धो लें। इससे बाल एकदम चमकदार बन जाएंगे और बालों की रूसी फंगस और रूखापन दूर हो जाएगा।

दिमाग को स्वस्थ रखे

एक अध्ययन के अनुसार जो लोग नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करते हैं उनका दिमाग अन्य व्यक्तियों कि तुलना में तेज गति से कार्य करता है। ग्रीन टी पीने वालों की सोचने समझने शक्ति तीक्ष्ण होती है। यही वजह है कि सक्सेस लोगों में ग्रीन टी पीने की प्रवृति पाई जाती है।

कैंसर का अचूक इलाज

ग्रीन टी में उपलब्ध एटींऑक्सीडेंट विटामिन सी की तुलना में सौ गुणा ज्यादा होता है और विटामिन ई कि तुलना में चैबिस गुणा अधिक होता है। ग्रीन टी के चार कप एक दिन में पीना विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाता है। ग्रीन टी प्रोस्टेट, अग्नाश्य, मूत्राश्य, फेफड़े व पेट के कैंसर को रोकने में सहायक होती है।

इन बीमारियों में भी है फायदेमंद

ग्रीन टी डायबिटीज नियंत्रित करने में, कोलेस्ट्रोल कम करने में, उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने में, हड्डियां मजबूत करने में भी ग्रीन टी का बड़ा योगदान है।

यह है ग्रीन टी पीने का सही तरीका

अक्सर लोग कभी भी ग्रीन टी पी लेते हैं। लेकिन ग्रीन टी पीने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है। तो दास्तों ग्रीन टी पीने का सही समय है नाश्ते के एक घंटे बाद। आप दोपहर के भोजन के एक घंटे बाद भी ग्रीन टी पी सकते हैं। व्यायाम के आधे घंटे पहले भी ग्रीन टी पी जा सकती है। क्योंकि इसे पीने से शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है।

कब नहीं पिएं

सुबह उठते ही ग्रीन टी कभी भी नहीं पीनी चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग नाश्ते से तुरंत पहले या नाश्ते के साथ भी ग्रीन टी पीते हैं। कुछ लोग रात को भी ग्रीन टी पीते हैं। लेकिन यह सभी तरीके गलत हैं। आप ऐसा कभी नहीं करें। क्योंकि इसमें कैफीन की काफी मात्रा होती है। यदि आप रात को ग्रीन टी पीते हैं तो आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।

0/Post a Comment/Comments

loading...