इस तरह खाएंगे सौंफ तो मिलेंगे गजब के फायदे

स तरह खाएंगे सौंफ तो मिलेंगे गजब के फायदे

450px-Saunf_by_ashish1

दोस्तों सौंफ एक मसाले के रूप में अधिक काम में आती है। यह आचार में भी डाली जाती है और इसे हम कच्चा या भूनकर भी सेवन करते हैं। इसके अलावा भोजन के बाद सौंफ में मिश्री या चीनी मिलाकर भी खाई जाती है। सौंफ के इसके अलावा भी कई उपयोग किया जा सकते हैं जिनसे हमें कमाल के फायदे मिलते हैं। आज हम सौंप के उन्हीं नए फायदों और इस्तेमाल के नए तरीकों के बारे में बताएंगे।

सौंफ से बनाएं यह गजब की ठंडाई

गर्मी किसे नहीं सताती। लेकिन सौंफ से बनी इस ठंडाई का सेवन करने से आपको गर्मी नहीं सताएगी। ठंडाई बनाने के लिए सौंफ गुलकंद बादाम कालिमिर्च को एक साथ घोट लें। अब इसमें चीनी या मिश्री मिलाकर फिर घोटें और इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं। जब सब मिश्रण एक हो जाए तो इसे कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। कपड़े से छानें तो सही रहेगा। क्योंकि छलनी से छनी ठंडाई गले में लग सकती है। इसमें पताशे भी मिलाए जा सकते हैं। पताशे डालकर बनाई गई ठंडाई बहुत फायदेमंद और ठंडी होती है।

बुखार को तुरंत समाप्त करती है

यदि किसी को बुखार हो रहा हो तो सौंफ को आधा कच्चा पक्का भून लें। अब जितनी सौंफ है उससे आधी मात्रा में चीनी या चीनी जैसी पिसी मिश्री मिलाएं। गर्म पानी के साथ इसका सेवन करना है। इसे लेने के बाद अब आराम से चादर ओढ़कर सो जाएं। आपका बुखार उतर जाएगा

0/Post a Comment/Comments

loading...