दोस्तों जायफल एक तरह का मसाला होता है लेकिन इसे धार्मिक कार्यों और दवा के तौर पर भी काम में लिया जाता है। क्योंकि इसमें इतने गुण हैं जो कि आपको पता नहीं होंगे।
गठिया में असरकारक
कुछ लोगों को गठिया या जोड़ों का दर्द रहता है। या फिर कई बार अंदरूनी चोट आती है और इसकी वजह से सूजन रहती है। इससे राहत के लिए जायफल और सरसों का तेल मिलाकर गर्म करने पर मालिश करने से राहत मिलती है। तेल के ठंडा होने पर मालिश करनी चाहिए। इससे फुर्ती भी आती है और दर्द समाप्त होकर राहत मिलती है।जायफल का तेल
अगर कभी किसी के पेट के दर्द हो तो उसे जायफल का तेल की दो तीन बूंदें बताशे में टपकाकर खिलाएं। इससे दर्द तुरंत समाप्त होता है। इसी प्रकार अगर किसी के दांत में दर्द हो तो रुई में जायफल के तेल की बूंदें टपकाकर दांत में दबाएं। इससे दांत का दर्द सही होगा और यदि कीड़े लगे हैं तो वे भी बाहर निकल जाएंगे।
Post a Comment