घर पर बना ये लोशन कर देगा आपको गोरा

घर पर बना ये लोशन कर देगा आपको गोरा

दोस्तों आप जानते हैं कि गोरा होना सबकी पहली इच्छा होती है। इसके लिए लोग प्रयास भी खूब करते हैं। लेकिन हमारे आस पास कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें आसानी से गोरा बना सकती हैं। जरूरत है तो बस इस बात को जानने कि इनका किस तरह उपयोग कर अपने चेहरे को गोरा बनाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही नुस्खे बताने जा रहे हैं।
young-2112270_960_720

ऐसे बनाएं लोशन

गोरा होने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी गेहूं का आटा  मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसमें चार पांच बूंद नींबू के रस की मिला दें। इसके बाद इतनी ही मात्रा में गुलाब जल डाल कर फिर से मिक्स करें। यह आपका एक प्रकार का फेस पैक बन गया है।

कैसे करें उपयोग

जब आपका यह फेस पैक बन जाए तो इसे अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह ही लगाना है। इसे करीब ४० मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे धीरे धीरे हटाना है। यदि यह सूख जाए और चेहरे पर खिंचाव हो तो दूध या दही की मलाई इस पर लगा कर नर्म कर लें फिर हटाएं। इस मलाई को लोशन बनाते समय भी मिक्स कर सकते हैं। इसे पूरा हटाने के बाद ताजा पानी से मुंह धो लें। इससे आपका चेहरा चमक उठेगा और गोरा भी दिखाई देगा। आपको सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसा करना होगा।

चेहरे को ब्लीच करने का तरीका

चेहरे को ब्लीच करने के लिए घर पर ही ब्लीचिंग क्रीम बनाएं। इसके लिए सबसे पहले नींबू के छिलके लें और उन्हें बेसन और ठंडा दूध के साथ मिला लें। इस घोल को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्की हल्की मसाज करते रहें। फिर करीब आधा घंटा लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की रंगत निखर उठेगी।

0/Post a Comment/Comments

loading...