टूटी हड्डी को भी जोड़ देता है लहसुन

टूटी हड्डी को भी जोड़ देता है लहसुन

garlic-1355275160pmp
दोस्तों लहसुन का सेवन हर रसोई में किया जाता है। काफी लोग ऐसे भी हैं जो लहसुन नहीं खाते। लेकिन लहसुन के फायदे इतने अधिक हैं कि यदि हमें पता चल जाएं तो हम आज से ही लहसुन खाना शुरू कर देंगे। आज हम आपको लहसुन के ऐसे फायदे बताएंगे कि आप लहसुन नहीं खाते होंगे तो भी खाना शुरू कर देंगे।

खून पतला करता है

लहसुन तासीर में तो गर्म होता है लेकिन यह कोलेस्ट्रोल को कम करता है। लहसुन का नियमित सेवन करने से खून पतला हो जाता है। खून का पतला होना हार्ट पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए चिकित्सक की सलाह से उन्हें लहसुन का सेवन करना चाहिए।

राई का तेल और लहसुन

कुछ लोगों को दाद खाज खुजली आदि हो जाती है। इसके अलावा भी त्वचा संबंधित अनेक रोग हो जाते हैं। यदि लहसुन को राई के तेल में तलकर और उसे ठंडा कर शीशी में भर लें। इस तेल को नियिमत रूप से त्वचा लगाएं। अधिक रगडऩा नहीं है केवल मालिश करनी है वो भी हल्के हाथ से। इससे त्वचा के रोग समाप्त हो जाते हैं। दाद पर यदि लहसुन पीस कर लगाया जाए तो दाद सही होता है।

टूटी हड्डी को जोड़ देता है

किसी दुर्घटना में अगर किसी की हड्डी टूट जाए तो लहसुन के उपयोग से उसे जोड़ा जा सकता है।
इसके लिए घी में थोड़ा सा लहसुन भून लें और दूध के साथ सेवन करें। दूध में हल्दी भी डालनी है। इससे टूटी हड्डी जुड़ेगी और दर्द भी समाप्त हो जाएगा। लेकिन पहले हड्डी को सही बिठा लें। नहीं तो हड्डी गलत जुड़ सकती है।

0/Post a Comment/Comments

loading...