दोस्तों सर्दियों में अक्सर समस्या रहती है कि नहाना धोना ठीक से नहीं हो पाता। इसका कारण समय का अभाव और ठंड अधिक होना होता है। ऐसे में सिर में रूसी हो जाती है। जिसे डेंड्रफ भी कहते हैं। अब या तो बाजार से कैमिकल युक्त और महंगे उत्पाद खरीदकर लगाओ और बालों को नुकसान पहुंचाओ या फिर ऐसे नुस्खे अपनओ जो सरल सस्ते और घरेलू हों।
क्या है रूसी
सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि रूसी आखिर है क्या और बालों में कहां से आती है। तो दोस्तों सिर में बालों नीचे जड़ों में हमारी मृत त्वचा के अवशेष ही रूसी के रूप में सामने आते हैं। बालों के नीचे होने के कारण यह एकत्र होते जाते हैं और बालों में से बाद में झडने लगते हैं। इससे शर्मिन्दा होना पड़ता है।रूसी दूर करने के नुस्खे
रूसी की समस्या अधिक हो तो नींबू के रस में पानी मिलाकर अंगुलियों की सहायता से बालों की जड़ों में मालिश करें। इसे आधा घंटा लगा रहने दें। बाद में सिर धो लें। बाल नर्म होंगे और रूसी नहीं रहेगी। होगी तो दूर हो जाएगी। नींबू में विटामिन सी होता है और यह बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाता है।
दूसरा नुस्खा यह है कि करीब सौ ग्राम नारीयल तेल में चार ग्राम कपूर मिलाकर रख लें। इसी तेल को बाल धोने के बाद बालों में लगाएं। शुरू में सप्ताह में दो बार ऐसा करें। बाद में कम कर सकते हैं। रूसी गायब हो जाएगी।
Post a Comment