Raisins benefits : रोजाना खायेंगे इस तरह किशमिश तो मिलेंगे ये गजब के फायदे


जी हां यह एक पहेली भी है और सेहत का खजाना भी। प्रकृति में अनेक ऐसी चीजें हैं जो देखने में तो बिल्कुल साधारण लगती हैं लेकिन गुणों का खजाना होती हैं। ऐसी ही एक चीज है किशमिश। जी हां हम बात कर रहे किशमिश की। जो देखने में तो सूखी छुईमुई सी लगती है लेकिन जो भी इसका सेवन करता है उसे इतने फायदे करती है कि खाने वाला भी सोचता रह जाए। 



kishmish


किशमिश के रोजाना सेवन से दुबलापन समाप्त होकर शरीर मजबूत होता है। सुन्दरता बढ़ती है।

इसमें ग्लूकोज पाया जाता है। इस कारण यह हमें डीहाईड्रेशन से बचाती है और वजन बढाती है। सबसे बड़ी बात वजन बढ़ाने के बाद भी किशमिश खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता।

मीठा खाने का मन करे तो किशमिश खाएं। इससे मीठा खाने की इच्छा पूर्ति होती है और डायबिटीज नहीं होता।
किशमिश में बोरोन नामक माइक्रो न्यूट्रीएंट पाया जाता है। बोरोन हड्डियों के द्वारा कैल्शियम का भरपूर उपयोग करने में सहायक होता है। इसलिए किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे घुटनों के दर्द की समस्या नहीं होती।

किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो कि आंखों की फ्रीरेडिकल्स से लडऩे में मदद करते हैं। यानि आंखें स्वस्थ रहती हैं।

किशमिश खाने से बढ़ती उम्र से आंखों में कमजोरी नहीं आती। क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है।

कैसे खाएं

किशमिश को भिगोकर या फिर सीधे खा सकते हैं। भिगोकर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। कम से कम रातभर भिगोएं। 

0/Post a Comment/Comments

loading...